समस्तीपुर: जमीन के सौदे में धोखा से नाराज़ युवक ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाट वासेपुरा गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां जमीन के पैसे के लेन-देन में कथित धोखाधड़ी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। 

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान मनोज ठाकुर के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज ठाकुर ने अपनी करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य की जमीन को अखिलेश मिश्रा के पुत्र आशुतोष कुमार के नाम पर रजिस्ट्री कर दी थी। आरोप है कि जमीन की पूरी कीमत चुकाने के बजाय खरीदार पक्ष द्वारा मात्र डेढ़ लाख रुपये ही दिए गए। इसके बाद शेष राशि देने के बजाय लगातार जमीन पर कब्जा कराने का दबाव बनाया जा रहा था।

समस्तीपुर: जमीन के सौदे में धोखा से नाराज़ युवक ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 2परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पैसे के भारी नुकसान और लगातार मिल रही जान मारने की धमकियों के कारण मनोज ठाकुर गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया, और अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

मुसरीघरारी पुलिस के अनुसार मामले में खुदकुशी के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article