वीरपुर थाना में शांति समिति की बैठक: होली पर डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

DNB Bharat Desk

रंगों का उत्सव होली को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्य्क्षता थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने किया।इस अवसर पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।होली से पूर्व फ्लैग मार्च निकाली जाएगी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।सीओ भाई बीरेंद्र ने कहा कि रंग लगाने के दौरान एक दूसरे के भावनाओं का अवश्य ख्याल रखें।थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने कहा 4 मार्च को होली व 3 मार्च को प्रस्तावित होलिका दहन में पुलिस गश्त तेज रहेगी।उन्होंने कहा कि नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

वीरपुर थाना में शांति समिति की बैठक: होली पर डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई 2बैठक में मौजूद लोगों ने एक मत से कहा कि शराब की बिक्री व नशेड़ियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की।मौके पर प्रमुख ,पंसस रीता कुमारी,वीआईपी जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी,ललन महतो,लाल बहादुर शर्मा,आदि मौजूद थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि 60 डीजे संचालकों व करीब 250 से अधिक लोगों के खिलाफ 107 के तहत कारवाई की गई है।

Share This Article