भगवानपुर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक अविभावक गोष्ठी का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के सभी विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार आयोजित की गई। संगोष्ठी व्यवसायिक कौशल और स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण विषय पर आधारित था। संगोष्ठी में अभिभावकों को नागरिक शिष्टाचार के बारे में जागरूक किया गया।

- Sponsored Ads-

अभिभावकों को व्यवसायिक कौशल और बच्चों के कैरियर के नये अवसर की जानकारी भी दी गई।साथ ही विद्यालय में मीड डे मील, पीने का पानी एवं शौचालय के साफ सफाई का प्रदर्शन भी किया गया। विद्यालय स्तर पर होने वाले त्रैमासिक, मासिक या साप्ताहिक मूल्यांकन में छात्र-छात्राओं की उपलब्धि की चर्चा भी अभिभावक के साथ की गई।

भगवानपुर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक अविभावक गोष्ठी का किया गया आयोजन 2अभिभावकों ने भी विद्यालय के सभी गतिविधियों में सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर एचएम अशोककुमारसिह,कृष्ण कुमार,शिक्षक अमर शंकर,सुमन,अजनीश,शानू,श्वेता,संगीता, नितेश,अमित, अभिभावक लक्ष्मी,शीला, शोभा,रीता आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article