बेगूसराय में भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती की तैयारी बैठक, दलित बस्तियों में बाबा साहेब के विचारों को पहुँचाने का संकल्प

DNB Bharat Desk

बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बेगूसराय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के पदाधिकारी,सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारि एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी ढंग से मनाने की रूपरेखा तय की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में निर्णय लिया गया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही दलित बस्तियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करें।

बेगूसराय में भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती की तैयारी बैठक, दलित बस्तियों में बाबा साहेब के विचारों को पहुँचाने का संकल्प 2प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान करता है। भाजपा उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बेगूसराय में भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती की तैयारी बैठक, दलित बस्तियों में बाबा साहेब के विचारों को पहुँचाने का संकल्प 3नगर विधायक कुंदन कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंबेडकर जयंती सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि दलित बस्तियों में आयोजित कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा और बाबा साहेब के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने इस कार्यक्रम के निमित्त जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार सुनील मुन्ना राकेश रोशन एवं जिला मंत्री शुभम कुमार को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया।

बेगूसराय में भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती की तैयारी बैठक, दलित बस्तियों में बाबा साहेब के विचारों को पहुँचाने का संकल्प 3बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अंबेडकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में  भाजपा नेता कृष्णमोहन पप्पू, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी,जिला उपाध्यक्ष सुनील मुन्ना,बेबी रजक, सुमित सन्नी,मृत्युंजय वीरेश,जिला मंत्री शुभम कुमार,संजना जायसवाल  कार्यालय प्रभारी आलोक बंटी सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article