भगवानपुर भाजपा पश्चिमी मंडल की नवगठित कार्यसमिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

भगवानपुर/बेगूसराय/  प्रखण्ड भाजपा पश्चिमी मंडल नवगठित कार्य समिति की  बैठक प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत के कटहरिया गांव स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमन्त चौधरी व संचालन निवर्तमान मंडल महामंत्री अमरेश सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर भाजपा पश्चिमी मंडल की नवगठित कार्यसमिति की बैठक आयोजित 2बैठक में बछवाड़ा के विधायक सह खेल मंत्री बिहार सरकार सुरेन्द्र मेहता भी मौजूद थे मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि केंद्र और राज्यों में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है इसलिए बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनना तय है इसलिए कार्यकर्ता इसकी तैयारी में अभी से जुट जांय। वहीं बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर फिर से बछवाड़ा विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया।

भगवानपुर भाजपा पश्चिमी मंडल की नवगठित कार्यसमिति की बैठक आयोजित 3आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की भी समीक्षा की गई।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद पंकज पासवान,रवि सिन्हा मंडल महामंत्री शिवदत्त पंडित, मंडल उपाध्यक्ष मन्तु कुमार, अतुल राणा, सुशील चौधरी, हरिओम कुमार, रामजीवन राय, जिला मंत्री अविनाश कुमार उर्फ डब्लू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article