हथियार और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व फरसा बरामद

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय): अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेयाय ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महेशपुर पंचायत भवन के समीप छापेमारी कर दोनों आरोपितों को एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक फरसा के साथ गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव निवासी सीताराम सिंह के पुत्र राजा बाबू सिंह तथा भोला सिंह के पुत्र मनीष नीलकमल उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है।

हथियार और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व फरसा बरामद 2उन्होंने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि महेशपुर पंचायत भवन के समीप कुछ संदिग्ध युवक मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों युवकों को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व फरसा बरामद 3ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article