लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक लाख 25 हजार नगद,7 मोबाइल, दो डेबिट कार्ड किया बरामद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सगे भाई हैं और लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी का काम करते थे। साइबर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय से आर्थिक अपराध इकाई को इनपुट मिला था कि एक नंबर से साइबर ठगी की जा रही है।

लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक लाख 25 हजार नगद,7 मोबाइल, दो डेबिट कार्ड किया बरामद 2इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव से दोनों ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल को जब्त किया।

लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक लाख 25 हजार नगद,7 मोबाइल, दो डेबिट कार्ड किया बरामद 3इसके साथ ही 1 लाख 25 हजार रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन और 2 डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार साइबर ठगों की पहचान सरबहदी गांव निवासी रामबालक यादव के पुत्र राजीव कुमार और संजीव कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article