डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय): प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत स्थित सुभाषिनी शक्तिपीठ औगान में आयोजित चार दिवसीय काली पूजा गुरुवार को कलश विसर्जन के साथ श्रद्धा एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गई। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कलश विसर्जन को लेकर गुरुवार को मुख्य पुजारी पंडित विकास झा के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में शामिल हुए। इसके बाद सिमरिया धाम स्थित पवित्र गंगा नदी में विधि-विधान के साथ कलश का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज चौधरी, राहुल कुमार, रजनीश कुमार, कुंदन कुमार, चिंटू चौधरी, दीपक कुमार, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट