समस्तीपुर: सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और आगजनी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर/खानपुर: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रेवड़ा के सिंधियाही गांव में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Sponsored Ads-

मृतक बच्चे की पहचान अंशु कुमार, पिता मुकेश सहनी, उम्र करीब चार वर्ष, ग्राम रेवड़ा सिंधियाही निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशु अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था। इसी दौरान एक वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

समस्तीपुर: सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और आगजनी 2स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन चालक भी उसी पंचायत के एक जनप्रतिनिधि का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

समस्तीपुर: सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और आगजनी 3इधर, मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी और वरीय पदाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

समस्तीपुर: सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और आगजनी 4बताया जा रहा है कि मृतक अंशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों द्वारा उचित कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article