नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना पर आशानगर मोहल्ले से 717 और मोरातालाब से 117 जिंदा कारतूस किया बरामद,कुल चार तस्कर हुआ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-पटना एसटीएफ और नालंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को अवैध कारतूस तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के तहत नालंदा जिले के सोहसराय और भागनबिगहा थाना क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना पर आशानगर मोहल्ले से 717 और मोरातालाब से 117 जिंदा कारतूस किया बरामद,कुल चार तस्कर हुआ गिरफ्तार 2सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले में अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव के किराए के मकान पर छापेमारी की गई, जहां से 717 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। मौके से  विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया।वही भागनबिगहा थाना क्षेत्र से अभियुक्त अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव के पैतृक घर पर छापेमारी कर 117 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में राजेन्द्र प्रसाद, निक्की कुमारी और निभा कुमारी को मोरा तालाब, से गिरफ्तार किया गया है।

नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना पर आशानगर मोहल्ले से 717 और मोरातालाब से 117 जिंदा कारतूस किया बरामद,कुल चार तस्कर हुआ गिरफ्तार 3इस छापेमारी में कुल 834 जिन्दा कारतूस विभिन्न बोर के बरामद किए गए।जबकि चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का मुख्य अभियुक्त अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव को कैमूर जिले से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े और भी लोगों का खुलासा जल्द किया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय गिरोह से से भी तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article