मारपीट व् लूटपाट मामले के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

भगवानपुर थानाकाण्ड संख्या 78/25 मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भगवानपुर थाने की पुलिस ने पासोपुर गांव से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पासोपुर गांव निवासी छोटू कुमार के खिलाफ थाने में मारपीट,लूटपाट आदि का मामला दर्ज था। इसमें वह कई महीनों से फरार चल रहा था।

- Sponsored Ads-

थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पासोपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि छोटू कुमार के विरुद्ध थानाकाण्ड संख्या 78/25 दर्ज है,जिसमें वह फरार चल रहा था। छापेमारी में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article