डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर एक महिला के हैंड पर्स से चोरी करने के आरोप में तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस संबंध में पीड़ित रमेश महतो ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी और बच्चों के साथ मिथिला एक्सप्रेस से समस्तीपुर से वर्धमान जा रहे थे,

तभी तीन महिलाओं ने उनकी पत्नी के हैंड पर्स चोरी की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन महिला चोर को पकड़ लिया और उसके पास से चोरी किया हुआ हल्का हरा रंग का मिनी पर्स बरामद किया।
पकड़ी गई महिलाओं चोरों में आरती उर्फारे पति विजय उर्फारे और झांसी उर्फारे शामिल है।पकड़ी गई सभी महिला चोर महाराष्ट्र के नागपुर जिला के रहने वाली है।पुलिस गिरफ्तार महिला चोरों को पूछताछ के बाद जेल भेजने की कारवाई में जुट गई है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट