डीएनबी भारत डेस्क
नौला निवासी प्रभात कुमार झा की लापता हुई पत्नी को पुलिस ने गुरुग्राम स्थित मानेसर सेक्टर एक से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। विदित हो कि गत 18 सितंबर को पीड़ित अपनी पत्नी व पुत्री के साथ बेगूसराय डॉक्टर के यहां गया था।
बाद में एक दुकान से पत्नी लापता हो गयी थी। पीड़ित द्वारा 2 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराते हुये कहा गया था कि उसकी पत्नी स्नैपचैट के माध्यम से किसी लड़के से बात करती थी। उसने आशंका जताया था कि वही लड़का उसकी पत्नी को भगा ले गया है।
एसआई ऋषिकेश भारद्वाज द्वारा लापता लड़की को बरामद करते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक जम्मूकाश्मीर के अखनु थाना अंतर्गत बरई निवासी कुलदीप राज का पुत्र सौरव कुमार है। बरामद लड़की व आरोपी युवक को बयान दर्ज कराने व आगे की कार्रवाई हेतु बेगूसराय कोर्ट भेज दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट