नालंदा: निशांत कुमार पर आनंद मोहन के बयान से गरमाई सियासत, श्रवण कुमार ने किया पलटवार,बोले- निशांत को धरातल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी जानकारी

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा परिसर का निरीक्षण किया। वहीं पूर्व सांसद आनंद मोहन के निशांत कुमार को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया।

- Sponsored Ads-

दरअसल आनंद मोहन ने निशांत कुमार को लेकर कहा था कि उन्हें न नेता बनने दिया गया और न ही राजनीतिक जमीन तैयार करने का मौका मिला, सीधे स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि आनंद मोहन क्या बयान देते हैं, इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। निशांत कुमार को धरातल की पूरी जानकारी है।

नालंदा: निशांत कुमार पर आनंद मोहन के बयान से गरमाई सियासत, श्रवण कुमार ने किया पलटवार,बोले- निशांत को धरातल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी जानकारी 2उन्हें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने की समझ भी है।वहीं एनडीए में खटपट की अटकलों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा। एनडीए से ही बिहार और देश का भला होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article