बेगूसराय में ई रिक्शा के गड्ढ़े में पलटने से दो महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

शराब की नशे में धूत था ई-रिक्सा चालक, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर ई रिक्शा का गड्ढे में पलटने से दो महिला सहित एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया हैवतपुर गांव के निकट कब्रिस्तान के समीप का है। घायल की पहचान किल्ली महानपुर निवासी अरुण राम की पत्नी उषा देवी, पुत्री काजल देवी एवं डेढ़ वर्षीय नाती मनीष कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

घायल उषा देवी ने बताया कि वह अपने नाती का इलाज कराकर कोरिया गांव से महानपुर अपने ई रिक्शा से जा रही थी। जिस दौरान अजीब तरीके से चालक द्वारा ई रिक्शा चलाया जा रहा था। उन्हें शंका हुआ कि चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा है जिसके बाद वह गाड़ी से उतरने की बात चालक से कहीं तो ई रिक्शा चालक ने गाड़ी और तेज कर दिया और आगे बढ़ते ही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में पलटने के बाद सभी ई रिक्शा के अंदर दबे हुए थे। आनन-फानन में वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उस गड्ढे से सभी लोगों को निकालकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article