बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: परीक्षा देने जा रही महिला और उसके 5 महीने के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे एक बड़ा हादसा सामने आया है इस हादसे मे हादसे एक माँ और बेटे की मौके पर मौत हो गयीं है वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के सामने आने के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है और चीख पुकार से पुरा बतावरण गमगीन हो गया है।

- Sponsored Ads-

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरिया सिउरी पुल के समीप की है। घटना के वक्त महिला अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एग्जाम देने मझौल जा रही थी तभी एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर मे एक बोलोरो गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें माँ और बेटे की मौके पर मौत हो गया। मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बजार के रहने वाले  दिलीप कुमार की लगभग 25 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी और पांच महीना का पुत्र हिमांशु राय के रूप मे हुई है। 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: परीक्षा देने जा रही महिला और उसके 5 महीने के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत 2घटना के संबंध मे परिजनों ने बताया की महिला परीक्षा देने बीए पार्ट थर्ड का एग्जाम देने मोटरसाइकिल से मांझौल की ओर आ रही थी। तभी एक बस को ओवरटेक करने के चककर मे बोलोरो तेज गति से आगे बढ़ा। जिससे मृतिका  बस और बोलोरो के बीच मे दब गयीं और बोलोरो वाला टक्कर मारते हुए फरार हो गया। 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: परीक्षा देने जा रही महिला और उसके 5 महीने के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत 3घटना के सामने आने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गयीं है।  

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article