खगड़िया में सीएम की समाधान यात्रा से ड्यूटी कर वापस लौट रहे दो चौकीदार हुए दुर्घटना का शिकार, अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में ड्यूटी कर वापस लौट रहे दो चौकीदार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे दोनों चौकीदार घायल हो गए। बताया जाता है कि परबत्ता थाना में पदस्थापित चौकीदार फकीर शाह और राजेश पासवान सीएम नीतीश की अलौली में समाधान यात्रा के दौरान ड्यूटी कर वापस परबत्ता लौट रहे थे तभी पितौंझिया ढाला के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चौकीदार ने बताया कि वे दोनों अलौली में सीएम की समाधान यात्रा में ड्यूटी कर वापस परबत्ता लौट रहे थे तभी पीछे से एक अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार ठोकर मार दी और नौगछिया की तरफ भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी परबत्ता पहुंचाया जहां दोनो का इलाज चल रहा है।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article