बेगूसराय में तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को कुचल दिया जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छौराही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के समीप की है। मृत व्यक्ति की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय मूसो चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र रंजीत चौधरी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति छौराही प्रखंड के नारायण पिपर गांव अपनी बच्ची के लिए दवाई लेने के लिए गया था। तभी रास्ते में ही नारायण पीपर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में रंजीत कुमार के घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली वह सही परिजनों में कोहराम मच गया।

फिलहाल इस घटना के बाद छौडाही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंजीत चौधरी राजमिस्त्री का काम करता था और इसी राजमिस्त्री के काम करके पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे। मृतक रंजीत चौधरी का दो लड़का और दो लड़की था।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article