स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाने को लेकर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओ की बछवाड़ा में बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

स्वामी सहजानंद सरस्वती ने नारा दिया था,जो अन्न वस्त्र उपजाएगा,अब वो कानून बनायेगा । ये भारत वर्ष उसका है। अब शासन वही चलाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय जन जन पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक शुक्रवार को पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शम्भु कुमार ने किया। बैठक में आगामी 24 फरवरी 2023 को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती को मनाने को लेकर कार्यक्रम में लोगो की ज्यादा से ज्यदा भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओ एव आमजनों के संदेश देने पर विचार विमर्श किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रंधीर कुमार ने कहा कि संगठित किसान आन्दोलन के जनक व् मसीहा स्वामी सहजानंद सरस्वती ने नारा दिया था ,जो अन्न वस्त्र उपजाएगा,अब वो कानून बनायेगा । ये भारत वर्ष उसका है। अब शासन वही चलाएगा।उनके विचार थे कि किसान मजदूरो को राजनितिक रूप से सचेत रहने कि जरुरत है ।ताकि व्यवस्था परिवर्तन के लिए जारी आन्दोलन के दौरान अपने दुश्मनो को पहचान सके। वही बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान महा सचिव सह जिला प्रवक्ता मनोज कुमार राहुल ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानो को शोषण मुक्त करने और जमींदारी प्रथा के खिलाफ वे निरंतर लड़ते रहे। जो अनाज पैदा करते है कानून उसी के द्वारा बनाया जाना चाहिए।स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाने को लेकर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओ की बछवाड़ा में बैठक आयोजित 2

बैठक में मौके पर जिला अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ राजकिशोर सिंह,जिला सोसल मिडिया प्रभारी टिंकू कुमार स्वर्ण,प्रखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सुभाष झा,प्रखंड अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अजित कुमार महतो,शैलज कुमार उर्फ़ मुरारी,जीतेन्द्र कुमार,शैलेन्द्र कुमार निर्मल आदि लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Share This Article