स्वर्गीय सुशील मोदी के जन्म जयंती को भाजपा के द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया

DNB Bharat Desk

स्वर्गीय सुशील मोदी जी के जन्म जयंती को भाजपा के द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इसके तहत आज सदर अस्पताल में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में बेगूसराय भाजपा के द्वारा सदर अस्पताल में रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर सुशील कुमार मोदी को नमन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सुशील मोदी बिहार के जननेता  थे। बिहार बीजेपी को सींचने में सुशील मोदी का बहुत बड़ा योगदान है।

- Sponsored Ads-

हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए सुशील मोदी आदर्श थे उनके पद चिन्हों पर चलकर आज बिहार  भाजपा नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सुशील मोदी का सारा जीवन भाजपा के लिए समर्पित रहा। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मोहन पप्पू ने कहा कि सुशील मोदी बिहार के सिर्फ नेता ही नहीं थे वह एक समर्पित कार्यकर्ता भी थे पूरे बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में वह सदैव खड़ा रहते थे उनकी कमी को पूरा कर पाना काफी मुश्किल है।

स्वर्गीय सुशील मोदी के जन्म जयंती को भाजपा के द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया 2 मौके पर जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री राकेश पांडे, कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ,दक्षिणी नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सनी,ब्रजेश कुमार, सीताराम मेहता, सोनू शर्मा ,राजेश कुशवाहा,वैभव अग्रवाल,आयुष ईश्वर सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article