बछवाड़ा में डीलर एसोसिएशन का अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित, बैठक में लिया गया कई आवश्यक निर्णय

DNB Bharat Desk

सरकार द्वारा उपभोक्ता को मुफ्त में खाद्यान्न दिए जाने को लेकर डीलरों को अग्रिम मार्जिन मनी दिया जाए । अन्यथा हम डीलर न्यायालय का सहारा लेंगें व आंदोलन करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के आलमपुर गांव स्थित रामजानकी ठाकुरवाड़ी परिसर में तेघड़ा अनुमंडल डीलर्स एसोसिएशन का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के बछवाड़ा, भगवानपुर, मंसूरचक, तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार डीलर्स ने शिरकत किया। बछवाड़ा में डीलर एसोसिएशन का अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित, बैठक में लिया गया  कई आवश्यक निर्णय 2बैठक की अध्यक्षता डीलर्स एसोसिएशन बछवाङा के अध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में डीलर एसोसिएशन बेगूसराय के जिला सचिव राम सागर चौधरी, जिला मंत्री शंभू नाथ चौधरी, जिला संगठन मंत्री सुनील प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन पासवान मौजूद थे। बैठक में डीलर एसोसिएशन ने सरकारी आदेश के निर्णय के आलोक में कई आवश्यक निर्णय लिया है। मामले को लेकर डीलर एसोसिएशन बेगूसराय के जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने बताया कि सरकार द्वारा उपभोक्ता का खाद्यान्न मुहैया करने में कटौती किए जाने और जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के हित को देखते हुए संघ द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया है। बछवाड़ा में डीलर एसोसिएशन का अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित, बैठक में लिया गया  कई आवश्यक निर्णय 3उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा उपभोक्ता को खाद्यान्न मुफ्त में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसी स्थिति में हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी डीलर का पिछला लंबित मार्जिन मनी अविलंब मुहैया किया जाए। साथ ही सरकार द्वारा उपभोक्ता को मुफ्त में खाद्यान्न दिए जाने को लेकर डीलरों को अग्रिम मार्जिन मनी दिया जाए। अन्यथा हम डीलर न्यायालय का सहारा लेंगें व आंदोलन करेंगे। डीलर्स एसोसिएशन तेघड़ा के प्रखंड सचिव चंद किशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष भगवानपुर प्रमोद राय, सचिव शंभू प्रसाद राय, प्रखंड सचिव बछवाड़ा अनिल कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष तेघरा रामप्रकाश मोची, विद्यासागर पासवान, विजय राय, ऋषिकेश कुमार, मुकेश कुमार, अजीत कुमार, निर्मल यादव, महेश्वर राय, सुनील कुमार ठाकुर, जगदीश पद्दार समेत दर्जनों डीलर मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article