मनरेगा को खत्म कर मजदूरों को तबाह कर रही सरकार, लेबर कोड के जरिए शोषण का औजार तैयार: रत्नेश झा

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा बाजार स्थित आर्मी हेल्थ क्लब के प्रांगन में रविवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की जीवी बैठक आयोजित की गयी। बैठक का नेतृत्व सीपीएम के जिला मंत्री रत्नेश झा ने किया। बैठक की अध्यक्षता रानी एक पंचायत के पुर्व मुखिया सह सीपीएम नेता उमेश कुंवर कवि ने किया।

- Sponsored Ads-

बैठक का संचालन व विषय प्रवेश करवाते हुए बछवाड़ा लोकल कमिटी के सचिव अवध किशोर चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की आज ईरान व इजरायल युद्ध का प्रभाव विश्व के सभी देशों पर हो रहा है।  साथ ही भारत जैसे गरीब देश इस युद्ध की चपेट में पूरी तरह से आ चुके है। देश के अन्दर गैस की सबसे बड़ी समस्या देखने को मिल रही है, ऐसा ही चलता रहा तो पेट्रोल डीजल भी मिलना मुश्किल हो जाएगा। बैठक में हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र पंकज कुमार ने देश में जो एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है उसे अलोकतांत्रिक बताया और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एसआईआर के माध्यम से देश के नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है।

मनरेगा को खत्म कर मजदूरों को तबाह कर रही सरकार, लेबर कोड के जरिए शोषण का औजार तैयार: रत्नेश झा 2उन्होंने कहा देश में यूजीसी रेग्युलेशन को लेकर जो बवाल मचा है उसमें सरकार के लोगों की जो भूमिका है उसकी में आलोचना करता हूं, और सरकार से मांग करता हूं कि जल्द देश के विश्वविद्यालयों में यूजीसी रेग्युलेशन को रोहित एक्ट के तौर पर लागू किया जाय। जिला मंत्री रत्नेश झा ने देश में भाजपा सरकार द्वारा जो जनविरोधी नीतियां लायी जा रही हैं उसकी आलोचना करते हुए कहा कि समाज के हाशिये के लोगों पर उससे पड़ने वाले बुरे प्रभाव की ओर इशारा किया।  उन्होंने सरकार द्वारा जो मनरेगा कानून को खत्म किया है उसके पीछे की साजिश को बताते हुए कहा कि यह सरकार मजदूरों के जीवन को तबाह कर रही है और मनरेगा की जगह एक नए कानून के जरिए काम की जो गारंटी थी उस गारंटी को खत्म कर रही है।

उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध के मामले में भाजपा सरकार का जो रुख है उसकी भी आलोचना की और कहा कि भारत जो गुटनिरपेक्ष ताकतों का नेतृत्व करता था और किसी भी सम्प्रभु राष्ट्र पर अमेरिकी हस्तक्षेप का विरोध करता था, आज वह भी करने में यह सरकार सक्षम नहीं है। भाजपा की सरकार देश और विदेश दोनों नीतियों में असफल साबित हो रही है। बैठक के दौरान उमेश कुंवर कवि ने कहा भाजपा की सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। एक तरफ यह सरकार किसानों को उसकी वाजिब फसल का दाम नहीं दे रही है वहीं दूसरी तरफ चार लेबर कोड के जरिए मजदूरों के शोषण का औजार भी तैयार कर रही है। 

मनरेगा को खत्म कर मजदूरों को तबाह कर रही सरकार, लेबर कोड के जरिए शोषण का औजार तैयार: रत्नेश झा 3उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि यह सरकार कहती है ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ लेकिन वास्तविकता यह है आज हमें भाजपा से बेटी को बचाने की जरूरत है।  देश में रोज महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है लेकिन सरकार मौन है। उन्होंने बिहार के नालंदा में एक महिला के साथ जो यौनाचार की घटना हुई उसकी भी कड़ी निंदा की। बैठक के दौरान विश्वनाथ दास,चंद्रकेतु चौधरी,अर्जुन पासवान,नील कुमार,राम जतन यादव,जवाहर साह,सियाराम पासवान,सदन पासवान,अरुण कुमार,विद्यापति ठाकुर,कृष्ण देव चौधरी, राजीव चौधरी,कन्हैया कुमार,ब्रज भूषण कुमार,गजेंद्र राय,भूषण राय,श्याम दास,नितेश कुमार,अमित कुमार राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article