नालंदा: मंगराही छठघाट पर उमड़ेगी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम,छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, अधिकारियों को एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

DNB Bharat Desk

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठव्रतियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लगातार घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में रहुई प्रखंड के अंबा पंचायत में एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने छठ घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा आस पास के बिजली की जर्जर तार और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छठव्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, मंगराही छठघाट पर आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से हजारों की संख्या में छठव्रती इस घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं।

नालंदा: मंगराही छठघाट पर उमड़ेगी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम,छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, अधिकारियों को एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश 2ऐसे में प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं एसडीएम ने अंबा पंचायत में करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन विवाह मंडप को भी एक नजर देखने का काम किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की तथा अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article