क्रियान्यवयन की देख रेख में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन अध्यक्ष ने तीन कोषांग का किया गठन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न विभागों के क्रियान्न्यवयन की देख रेख के लिए प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने तीन कोषांग का गठन किया है।इसमें सदस्यों को नामित किया गया है।शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, जीविका,  बैंक, बिजली और ग्रामीण कार्यविभाग के क्रियाकलाप की देख रेख के लिए गठित कोषांग में बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी, पिंकी देवी,मो ग़ालिब, अमिताभ कुमार,  पंकज पासवान, अनिल पासवान, रीना कुमारी सहित सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों को नामित किया है।

- Sponsored Ads-

इसी तरह पंचायती राज, मनरेगा, ग्रामीण विकास, कानून व्यवस्था, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग की देख रेख के लिए  हेमंत चौधरी, पिंकी देवी, मुकेश राय, महेन्द्र महतो, प्रमीता कुमारी, सुंदरेश्वर सिंह  सहित सम्बंधित विभाजनके पदाधिकारी को नामित किया है।इसके साथ ही कृषि, राजस्व और भूमि सुधार, पशुपालन, सहकारिता और पर्यावरण विभाग के क्रियाकलाप की देखरेख के लिए गठित कोषांग में हेमंत चौधरी, पिंकी देवी, पंकज कुशवाहा,सोनू तांती, घनश्याम  चौरसिया, सुमन कुमार सिंह सहित सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी को नामित किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article