वीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक: संगठन मजबूती और दरभंगा स्नातक चुनाव में जीत को लेकर बनी रणनीति

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, संगठन विस्तार और आगामी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को वीरपुर प्रखंड से भारी मतों से जीत दिलाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाकर ही स्नातक चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क साधने और पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया गया।

वीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक: संगठन मजबूती और दरभंगा स्नातक चुनाव में जीत को लेकर बनी रणनीति 2बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, जयशंकर यादव, डॉ. गीता प्रसाद सिंह, मनीष मालाकार, मोहम्मद अशरफ, संतोष कुमार पासवान, नाथो साह, नागेश्वर साह, सहेंद्र सिंह, रामू साह और ऋषभ सिंह सहित कई नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article