नालंदा में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर आई जी  की बैठक, संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर के निर्देश,दुर्गापूजा और विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, IG ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ में पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा ने जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में दुर्गापूजा समेत अन्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक में एसपी हृदय कांत समेत सभी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। आईजी ने संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर लगातार निगरानी रखने, पूजा स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

नालंदा में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर आई जी  की बैठक, संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर के निर्देश,दुर्गापूजा और विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, IG ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की 2वहीं, दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों का पहले से निरीक्षण करने तथा आयोजकों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया।आईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सूखा नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article