गोल्डन गर्ल रिया का बीहट में भव्य नागरिक अभिनंदन, कॉमनवेल्थ कबड्डी में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

DNB Bharat Desk

पग पग पर माटी चंदन है, गोल्डन गर्ल बिटिया रिया  बेगूगसराय बीहट की धरती पर तेरा हार्दिक स्वागत और कोटी-कोटी अभिनन्दन है। उक्त पंक्ति कोमन वेल्थ कबड्डी चेम्पियनशिप ,2026 अहमदाबाद में भारत को गोल्ड मैडल दिलाकर बीहट की बिटिया रिया के बेगूसराय बीहट की  रत्नगर्भा ऊर्जा की धरती पर आयोजित सम्मान में चहुंओर लिखा दिखा। आज हर जिला वासियों ने उनमुक्त कंठ से अपने बिटिया रिया का सम्मान कर उसके हौंसले को अफजाई करते  नगर परिषद बीहट के जीरोमाइल स्थित होटल युवराज प्रांगण में नहीं थके। 

- Sponsored Ads-

वक्ताओं ने कहा आज बेटी रिया केवल मैदान में गोल्ड मैडल ही नहीं जीता है बल्कि वह हर भारत वासी का दिल जीती है । वहीं युथ आई कोण राष्ट्रीय कांग्रेसी नेता कन्हैया कुमार ने कहा खेल ही समाज को ईषया, द्वेष और नशा से मुक्ति दिलाने का एकमात्र साधन है। बीहट की बेटी रिया के जीवन में खेल हमेशा से सर्वोपरि रहा है और रहेगा। रिया ने केवल गोल्ड मैडल नहीं जीता है बल्कि वह संसार जित कर आई है। भारतवर्ष ही नही बल्कि संसार के किसी भी हिस्से में बिहार के खिलाडियों को कोई दिक्कत नहीं हो अर्थात खेल के मैदान में कोई खेल नहीं होना चाहिए।

गोल्डन गर्ल रिया का बीहट में भव्य नागरिक अभिनंदन, कॉमनवेल्थ कबड्डी में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान 2वहीं हर्ष के इस मौके पर निदेशक मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व में वरिष्ठ संगीतकार निशु कुमारी , कलाकार वन्दना कुमारी, निकिता कुमारी, जिज्ञासा कुमारी द्वारा स्वागत गीत का प्रस्तुती दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया। मौके पर परियोजना प्रमुख हर्ल बरौनी नीतिन सक्सेना, पूर्व महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य पार्षद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेसी युवा नेता कन्हैया कुमार, एचआर मानव संसाधन हर्ल बरौनी मनीष कुमार, एचआर एनटीपीसी बरौनी के एन मिश्रा, चेयरमैन राज्य खेल संघ बिहार कुमार विजय,जिला खेल पदाधिकारी बेगूसराय बिट्टू  कुमार सिंह, जिला  कला संस्कृति पदाधिकारी बेगूसराय श्याम सहनी , चैयरमैन जिला कबड्डी संघ बेगूसराय श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार उर्फ घंटी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, पवन कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,

गोल्डन गर्ल रिया का बीहट में भव्य नागरिक अभिनंदन, कॉमनवेल्थ कबड्डी में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान 3संरक्षक प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ मृत्युंजय कुमार विरेश,  संवेदक नीतेश सिंह, होटल मीरा मोटल के संचालक राजीव कुमार, उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह , गोल्डन गर्ल रिया की माता बैजंती देवी,पिता सिकंदर कुमार ,बहन डीया कुमारी , हम जिलाध्यक्ष पियूष सिंह, अंशु कुमार , राम नारायण सिंह, पूर्व खिलाडी पिंकी कुमारी , मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article