नालंदा में दीवाली पर पसरा मातम: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

DNB Bharat Desk

नालंदा में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार की है।

- Sponsored Ads-

मृतकों की पहचान अनीश कुमार, गौतम कुमार और मन्नू कुमार के रूप में हुई है। वहीं  जख्मी अमित कुमार और रवि कुमार का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी युवक घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखे खत्म होने के बाद पांचों युवक पटाखे खरीदने हरनौत बाजार गए थे। इसी दौरान वे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।

 नालंदा में दीवाली पर पसरा मातम: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 घायल 2हादसे में मारे गए मन्नू और अनीश आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं जख्मी रवि कुमार की शादी आगामी 21 नवंबर को होने वाली थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिन घरों में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article