पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

आगामी 12 अक्टूबर 25 से आरम्भ होने वाली पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय में बीएलटीएफ बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार ने किया। तथा संचालन एफएम डबल्यूएचओ अजय कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

बैठक में पल्स पोलियो अभियान की सफलता, एक भी बच्चे छूटे नहीं, बाहर से आए तथा बाहर जाने वाले बच्चों, नवजात, नवजात शिशुओं सहित 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देने का निर्देश दिया गया।

पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित 2मौके पर बीडीओ अनुरंजन कुमार, एमओआईसी बरौनी डा मनोज कुमार, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, बीईओ बरौनी, बीएचएम संजय कुमार, बीएमसी यूनिसेफ सुधीर कुमार एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article