आइसा बी.आर.बी. कॉलेज इकाई का सम्मेलन संपन्न, 29 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष अनमोल व सचिव मो. मैहफूज़ चुने गए

DNB Bharat Desk

आइसा बी.आर.बी. कॉलेज इकाई का 9वां सम्मेलन कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन का पर्यवेक्षण आइसा जिला कमेटी के सदस्य गौतम सैनी ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अनमोल कुमार और संचालन सह-सचिव नवीन कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के विरोधी साबित हो रही है। आज कक्षाएं कम और परीक्षाएं ज्यादा हो रही हैं। कॉलेज में छात्रों की मूलभूत सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की घोर कमी है। नई शिक्षा नीति के नाम पर केवल पैसे की वसूली हो रही है। छात्रों के नियमित वर्ग संचालन, पेयजल, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं को दुरुस्त और व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि “हम Gen-Z का नया हिंदुस्तान बनाएंगे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए आंदोलन तेज करें।”

आइसा बी.आर.बी. कॉलेज इकाई का सम्मेलन संपन्न, 29 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष अनमोल व सचिव मो. मैहफूज़ चुने गए 2आगे बी.आर.बी. कॉलेज प्रभारी एवं आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने कहा कि छात्र संगठन आइसा छात्रों के सवालों को लेकर हमेशा संघर्षरत रहता है—चाहे कैंपस के भीतर के सवाल हों या बाहर के, आइसा हमेशा अग्रिम मोर्चे पर खड़ा मिलता है। शिक्षा और रोजगार के चर्चित आंदोलनों तथा छात्र-विरोधी नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ शुरुआत से ही जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण आज लोगों में इसके विरुद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “बी.आर.बी. कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाने, नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने तथा शिक्षा एवं रोजगार के अधिकार के लिए हमें अपना संघर्ष और तेज करना होगा।”

आइसा बी.आर.बी. कॉलेज इकाई का सम्मेलन संपन्न, 29 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष अनमोल व सचिव मो. मैहफूज़ चुने गए 3सम्मेलन में नवनिर्वाचित 29 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष अनमोल कुमार व सचिव मो. महफूज चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सौरभ सतनाम, साहिल कुमार, होमा व सोनू कुमार; सह-सचिव पद पर अंकुश कुमार, कोमल ठाकुर, शिवा कुमार व सुमित कुमार; सोशल मीडिया इकाई सदस्य के रूप में राजा कुमार; उप-सोशल मीडिया के रूप में शंकर कुमार तथा कॉलेज इकाई कमेटी सदस्य के रूप में नवीन कुमार, सोनू कुमार, हिमांशु राज, अंकित पांडेय, प्रिंस कुमार, मो. अरमान, निखिल कुमार, मोनू कुमार यादव, अभिमन्यु कुमार, नेहा कुमारी, अमन कुमार, कला परवीन, कमलेश कुमार, आशुतोष कुमार, किस्मत कुमार,ताबस्सम फातिमा और जन्नत परवीन को सदस्य चुना गया।इस सम्मेलन में विकाश कुमार, सुधांशु कुमार,विजय कुमार,गौतम कुमार,कमलेश कुमार,वर्षा कुमारी,खुशी कुमारी रागनी कुमारी , आलोक, राजीव, सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article