समस्तीपुर: आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार युवक की पुलिस दुवारा पिटाई का आरोप

DNB Bharat Desk

 

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक गंभीर हालत मे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना से जहां आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक के द्वारा पुलिस पर पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए चकमेहसी पुलिस के द्वारा इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया।

समस्तीपुर: आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार युवक की पुलिस दुवारा पिटाई का आरोप 2जहां पर आरोपी युवक ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया । पुलिस के द्वारा आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के जगदीश पारण गांव के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में की गई है।

समस्तीपुर: आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार युवक की पुलिस दुवारा पिटाई का आरोप 3घटना के संदर्भ में जख्मी युवक ने बताया कि वह दवा लाने के लिए जा रहा था इसी दौरान रास्ते में एक युवक उसे पिस्टल दे दिया और इतने में ही पुलिस आकर उसे पकड़ लिया इसके बाद पुलिस थाना ले गई और फिर थाना पर पुलिस के द्वारा बुरी तरह से पिटाई की गई।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article