समस्तीपुर: बिना अनुमति के ले जा रहा है खेतों से जल आपूर्ति का पाइपलाइन, जमीन मालिको ने किया विरोध

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिला के मोरदिवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में नल-जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों द्वारा बिना ज़मीन मालिकों की अनुमति के निजी खेत और रास्तों के बीच से जल आपूर्ति की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि न तो पंचायत के मुखिया की मंज़ूरी ली गई, न ही वार्ड सदस्य की सहमति, फिर भी कार्य जारी है।

समस्तीपुर: बिना अनुमति के ले जा रहा है खेतों से जल आपूर्ति का पाइपलाइन, जमीन मालिको ने किया विरोध 2स्थानीय ज़मीन मालिकों ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि सार्वजनिक हित की आड़ में निजी संपत्ति का उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि “पानी जैसी ज़रूरी सुविधा के लिए किसी की मंज़ूरी लेने की ज़रूरत नहीं होती।” सवाल यह उठता है कि अगर सरकारी काम को जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों की निगरानी में नहीं किया जाएगा, तो फिर जनता कैसे भरोसा करे कि कार्य प्रणाली निष्पक्ष और पारदर्शी है?

समस्तीपुर: बिना अनुमति के ले जा रहा है खेतों से जल आपूर्ति का पाइपलाइन, जमीन मालिको ने किया विरोध 3इस पूरे प्रकरण में पीएचडी विभाग (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) की चुप्पी और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या यह लापरवाही नहीं कि बिना तकनीकी निरीक्षण, सामाजिक सहमति और वैधानिक प्रक्रिया के इस तरह की परियोजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है? क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा या मोरदिवा की यह अनदेखी एक बड़े आंदोलन की चिंगारी बनेगी।

Share This Article