डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर नगर निगम द्वारा शहर में जगह जगह ‘समस्तीपुर चकाचक’ का बोर्ड लगाया गया है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।
यहां शहर के भीतरी हिस्से के सड़को पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है जहां बरसात खत्म होने के बाद भी जलनिकासी नही हो पा रही है।जगह जगह गन्दगी का अंबार लगा हुआ है,लोग इसी गन्दे कीचड़ से गुजर कर चलने को मजबूर है।इन्ही समस्यायों को लेकर शहर के बुद्धिजीवीयों ने शहर में एक जनजागरूकता अभियान चलाया।
उनका बताना था कि नगर निगम टैक्स में कई गुना बढ़ोतरी कर चुकी है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई। इनलोगो ने अपने हाथों में बैनर लेकर शहर के लोगो को जागरूक करने के साथ ही नगर निगम प्रशासन से भी अपील किया है कि टैक्स बढ़ोतरी वापस लिया जाय और जलजमाव से निदान दिलाया जाय।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट