समस्तीपुर: धर्मपुर अलीनगर में दिनदहाड़े गाय चोरी, इलाके में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर के धर्मपुर अलीनगर  मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 26 में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक गाय की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित मोहम्मद असलम ने बताया कि गाय घर के पास बंधी हुई थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिली।

- Sponsored Ads-

परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन गाय का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है।

समस्तीपुर: धर्मपुर अलीनगर में दिनदहाड़े गाय चोरी, इलाके में मचा हड़कंप 2स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की जांच कर चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article