डीएनबी भारत डेस्क
तेघड़ा, प्रखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में उदय महतो ने प्रखंड के शिक्षकों और स्थानीय लोगों में जो जगह बनाई, वह सभी अधिकारियों को नसीब नहीं होती। शिक्षकों के हित को सर्वोपरी रखते हुए उन्होनें अधिकारी के रूप में एक आदर्श स्थापित किया है।

यह बात जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बीईओ उदय महतो के सेवानिवृति के बाद आयोजित सम्मान समारोह में कही। जिला शिक्षा अधिकारी के संबोधन पर बीईओ भावुक हो गए। तेघड़ा में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में एसडीएम नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बीईओ प्रखंड के लोगों के साथ हृदय से जुड़े हुए थे।
मौके पर मौजूद सैकड़ों शिक्षकों ने उन्हें एक आदर्श अधिकारी एवं शिक्षकों के सुख दुख का साथी बताया।गौरतलब है कि लगभग तीन साल से अधिक समय से उदय महतो बीईओ के रूप में तेघड़ा में रहे और शिक्षक एवं स्कूल को एक परिवार के रूप में काम करते रहे। कई लोगों ने कहा कि बीईओ के रूप में कई महत्वपूर्ण काम किए।
लोगों ने उपलबधियां गिनाते हुए कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्यों में कई स्कूलों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कार्रवाई रही। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात लोक गायक सच्चितानंद पाठक ने किया। मौके पर शिक्षकों व अधिकारियों ने कई विशिष्ठ उपहार देकर उन्हें विदाई दी।
डीएनबी भारत डेस्क