डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर धोखाधड़ी मामले में इलमासनगर कोठी के मालिक विशाल कुमार को पुलिस ने दरभंगा जिले के दोनार से किया गिरफ्तार। ज्ञात हो कि सतमलपुर वार्ड संख्या 8 निवासी मो जसीम पिता स्व मो युनुस से जमीन के नाम पर इलमासनगर निवासी विशाल कुमार पिता मिथिलेश कुमार भगत, मिथिलेश कुमार भगत पिता स्व राम लखन भगत ।
ने दिनांक 28 फरवरी 2024 को मौजे इलमासनगर अवस्थित खाता संख्या 130 नया, खेसरा संख्या 220 नया, रकबा 2 बीघा भूमि की बिक्री की – बातचीत कर तथा मोहदानामा भी बना दिया तथा कुल मिलाकर लगभग 65 क लाख रुपया ले लिया। जब जमीन (रजिस्ट्री) केवाला की बात कही गई तो टालमटोल करने लगे। मुझे शंका
हुआ कि यह व्यक्ति जमीन केवाला नहीं करेगा तो मैने तक हार कर खानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। निवर्तमान थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कांड संख्या 96/25 दर्ज की। खानपुर पुलिस द्वारा विशाल कुमार एवं मिथिलेश कुमार भगत को गिरफ्तार करने का काफी प्रयास किया परंतु कुछ दिन तक पुलिस के पकड़ से बाहर रहा। बीते दिन यानी मंगलवार को खानपुर पुलिस को सूचना मिली
कि विशाल कुमार दरभंगा जिले के दोनार में मौजूद है। खानपुर थाना के पुअनि ने धोखाधड़ी करने वाले विशाल कुमार को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। उन्होंने अपने टीम के साथ दरभंगा जिले के दोनार पहुंचे और विशाल कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बुधवार को खानपुर थाना अध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इधर विशाल कुमार की गिरफ्तारी से आवेदक मो जसीम को भरोसा हो गया है कि इलमासनगर के कोठी मालिक जमीन रजिस्ट्री करेगा या नहीं तो हजार्ना के साथ पैसा वापस करेगा। मालूम हो कि हनुमान भगत के खानदान में अबतक कोई जेल नहीं गया था जिसका फ्रॉड विशाल कुमार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट