डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के करायपरशुराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने झरहापर गांव से 1 किलो 596 ग्राम गांजा और चार जिंदा कारतूस बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव निवासी राकेश प्रसाद के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पुलिस को झरहापर गांव में गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना का सत्यापन कर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के पास से गांजा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। करायपरशुराय थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपी 25 अक्टूबर को ही जेल से छुटकर बाहर आया है। जेल से छूटने के बाद गांजे की तस्करी में जुट गया।वहीं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
