जीरोमाइल गोलंबर पर चाय दुकान में घुसी बेकाबू पिकअप, सो रहे युवक की मौत, एक गंभीर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जीरोमाइल ओपी अंतर्गत जीरोमाइल गोलंबर पर बुधवार की देर रात करीब एक बजे  तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन बीआर 06जीएच- 3094  जीरो माइल गोलंबर से उत्तर दिशा में स्थित एक चाय की दुकान में जा घुसी। 

इस दर्दनाक हादसे में चाय दुकान के अंदर सो रहे स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाय पी रहा एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि  टक्कर इतनी भीषण थी कि चाय दुकान के अंदर सो रहे कर्मी की घटनास्थल मौत हो गई।

मृतक की पहचान पिपरा देवस पंचायत वार्ड संख्या 11 पिपरा डीह निवासी रमेश साह का 25 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में किया गया। दुकानदार संजय यादव ने बताया कि रतनपुर निवासी सरोज कुमार चाय पी रहा था तभी वो भी हादसे में घायल हो गया।जिसको ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वाहन को जब्त कर लिया गया। आगे की कारवाई की जा रही है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article