वीरपुर में विधुत प्रवाहित पोल टूटकर गिरने से बाल-बाल बचे दो स्कुली छात्र

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर पुर्वी पंचायत के वार्ड नं 10 दिग्भय टोल में शनिवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय जा रहे थे।कि सरक किनारे खड़े 440 वोल्ट के विधुत प्रवाहित तार में ट्रैक्टर के डाला में लोड बेंच उक्त तार में फंस गया और पोल धराम से टुट गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को चुनौती पूर्ण और अपने आप को जान जोखिम में डालते दो बच्चों को दौड़ कर काल की गाल‌ में जाने से खिंचते हुए बचाया लिया। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा साथ ही याता यात भी बाधीत हो गया।घटना की सूचना विधुत विभाग को स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया।

वीरपुर में विधुत प्रवाहित पोल टूटकर गिरने से बाल-बाल बचे दो स्कुली छात्र 2 विद्युत विभाग के कर्मीयों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोल और तार को सरक पर से हटाया तो याता यात सुचारू हो सका। मौके पर मनीष कुमार, उमेश झा, मनोज सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article