बेगूसराय में अज्ञात ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी ठोकर, बाइक पर सवार पत्नी की मौत,पति गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के कोरिया के समीप एस एच 55 पर की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा सामने आया है जहा एक अज्ञात ट्रक की ठोकर से जहां पत्नी की मौके पर मौत ही गई वही पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।। घटना उस वक्त हुई जब पति पत्नी अपनी बीमार बेटी जो बेगूसराय के एक अस्पताल में भर्ती है उसे देखने मोटरसाइकल से बेगूसराय आ रहे थे।  तभी एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से ठोकर मारकर भाग खड़ा हुआ।

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के कोरिया के समीप एस एच 55 पर की है।  मृतक की पहचान  खोदाबांदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल के रहने वाले दिवाकर सिंह की  लगभग 36 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी कि रूप मे हुई है। जबकि घायल की पहचान दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के छोटे देवर ने बताया कि उनके भाई और भैया अपनी बेटी को देखने जो एक निजी अस्पताल बेगूसराय जा रहा था ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी ठोकर, बाइक पर सवार पत्नी की मौत,पति गंभीर रूप से घायल 2इसी दरमियान कोरिया के समीप एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे उनकी भाभी की मौके पर मौत हो गई वहीं  भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते  चले कि  घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article