डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर पूर्वी पंचायत के सुरहा चौक स्थित अपने निवास स्थान पर आजीवन सीपीआई के प्राथमिक सदस्य के रूप में काम करने वाले कामरेड विजय साह शुक्रवार को देर रात में अंतिम सांस लिए।

वे लगभग 65 वर्ष के थे। उनके निधन हो जाने की सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के सीपीआई नेताओं, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत के शाखा मंत्री समेत किसान नेता रामप्रताप सिंह, पूर्व अंचल मंत्री चंद्रप्रकाश नारायण सिंह, रंजीत महतों, रामाज्ञा महतों,जय जय राम राय, अरुण सिंह, मनोज यादव समेत दर्जनों लोगों ने लाल झंडा व पुष्प माला देकर लाल सलाम पेश किया। मौके पर सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
