भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर मोख्तियारपुर पथ की घटना
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर मोख्तियारपुर पथ पर गुरुवार की सुबह साइकिल व बाइक के बीच हुई टक्कर में गम्भीर रूप से घायल साइकिल सवार तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही गांव निवासी रामबालक महतो के लगभग 60 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय के निजी अस्पताल में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश महतो गुरुवार की सुबह अपने साइकिल से मंसूरचक थाना क्षेत्र के आगापुर गांव बेटी के यहां जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे और वह भी बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायल को राहगीर बनवारीपुर स्थित दो अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से सभी घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लाया गया,पीएचसी के डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया जहां समुचित इलाज नहीं होते देख सुरेश महतो के परिजन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज शुरू होने से पूर्व ही सुरेश महतो की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गया है।
मृतक गांव में ही रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। उसे दो पुत्र धर्मेंद्र महतो व जितेंद्र महतो के आलावा चार पुत्रियां सविता,नितू,सोनी व मुन्नी है। जितेन्द्र को छोड़कर सभी शादी-शुदा हैं। धर्मेंद्र महतो पटना व जितेंद्र महतो बेंगलोर में रहता है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल जप्त कर थाना लाया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क