मामला बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनमा गांव की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां शादी समारोह में अचानक एक बम फट गया। वही शादी समारोह में बम फटने के बाद छह लोग घायल हो गया घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मामला बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनमा गांव की है। बताया जा रहा है कि सोनमा गांव में शादी समारोह के दौरान पटाखा जैसा बम फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
सभी घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि सोनमा गांव निवासी बैजू पाल के पुत्र रौशन कुमार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार व अन्य लोग जुटे थे। इसी दौरान अचानक पटाखा जैसा बम फट गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। विस्फोट में नंदनी कुमारी, पिता सुरेश पाल समेत सात से दस लोगों के घायल होने की बात बतायी जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज सुनते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया। हालांकि किसी की स्थिति गंभीर नहीं बतायी जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शादी समारोह में देशी बम कहां से आया और विस्फोट कैसे हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले जांच में जुट गयी है ।
डीएनबी भारत डेस्क