शिक्षिका रंजू कुमारी के निधन से शिक्षा जगत में शोक, शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय): उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबेडकरनगर, संजात में कार्यरत विशिष्ट शिक्षिका रंजू कुमारी के असामयिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 29 अक्टूबर 2026 को उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया।

- Sponsored Ads-

शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि रंजू कुमारी अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार, समर्पण एवं शैक्षणिक योगदान के लिए हमेशा याद की जाएंगी।

दिवंगत शिक्षिका अपने पीछे पति धीरज कुमार, पुत्र ओम शक्ति तथा दो पुत्रियों सुहानी झा एवं सुप्रिया झा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके ससुर राम नरेश झा उर्फ डॉ. नमूना झा वर्तमान में संजात पंचायत के उपमुखिया हैं, जबकि उनकी सास प्रभा देवी पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं।

उनके निधन पर भगवानपुर प्रखंड के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article