नालंदा: कारगिल विजय दिवस पर बिहारशरीफ के कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार एवं एनसीसी अधिकारी हुए शामिल

DNB Bharat Desk

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, एनसीसी अधिकारी, कैडेट एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। कारगिल विजय दिवस हमें उनके अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति की याद दिलाता है।

नालंदा: कारगिल विजय दिवस पर बिहारशरीफ के कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार एवं एनसीसी अधिकारी हुए शामिल 2उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों के अद्वितीय साहस और बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

नालंदा: कारगिल विजय दिवस पर बिहारशरीफ के कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार एवं एनसीसी अधिकारी हुए शामिल 3वही तेज प्रताप की गिरफ्तारी को लेकर जेडीयू सांसद ने कहा सीएम सम्राट चौधरी के शासनकाल में जो कोई भी गलत काम करेगा उसकी सजा उसे जरूर मिलेगी।लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अगर गलत किया है तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर चौदह दिन के न्यायिक हिरासत में भेजने का काम किया है।

Share This Article