डीएनबी भारत डेस्क
मशहूर पॉली चिकित्सक एवं गरीबों वो फकीरों के मसीहा डा मंजूर इमाम पॉली क्लिनिक बथौली चौक के निदेशक सह संचालक डा फकरे आलम के शुक्रवार की देर रात बेगूसराय शहर स्थितएक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान इंतकाल हो गया। 65 वर्षीय डा फकरे आलम उर्फ़ एफ ए खान के आसामयिक निधन की भनक लगते ही चिकित्सक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, राजनितिक पार्टियों के नेताओं का बथौली गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर आना शुरू हो गया।
इस बावत उनके अनुज भाई डा मजहर आलम ने बताया की जुमेरात को उनकी तबीयत ख़राब हुई थी स्वजनों द्वारा बेगूसराय शहर स्थित उनके एक करीबी मित्र के क्लिनिक में दाखिला कराया गया था। जहाँ उनका ईलाज के दौरान हालत नाजुक हो गई और जुम्मा यानि शुक्रवार की देर रात तक़रीबन सबा ग्यारह बजे उनका इंतकाल हो गया। वह समाज में गंगाजमुनी संस्कृति को बनाए रखने और नौजवानों इसे बनाए रखने का तहजीव देते रहते थे।वह मठ,मन्दिर, मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान, रास्ता समाज में फैली कुरीतियों और अशिक्षा को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वह अपने देख रेख में एक भाई डा मजहर आलम, पुत्र डा फतह, पुत्री डा समा प्रवीण, डा सबा प्रवीण, दामाद,दो भगिना सहित परिवार के दस सदस्यों को चिकित्सा जगत में लाया।
आज हम सभी चिकित्सक सहित समस्त नीमा चिकित्सा जगत में मायूसी छा गया है और समाज में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई का उनके पार्थिव शरीर का अन्तिम दर्शन कर भावभीनी श्रधांजलि देते वक़्त चक्षु से बरबस अश्रु की जलधारा बह जा रही है वह रोक नहीं पाते हैं। आगे उन्होंने कहा राजनीति जगत में सर्वदा उन्होने आखिरी सांस तक समतमुलक समाज के संथापक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री को अपना आदर्श मानकर पार्टी हित में विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य किया। वहीं
अन्तिम दर्शन कर पुष्पहार अर्पित करने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबिता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो अहसन, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव, डा अन्नू, डा गणेश, डा अजय, डा संजीव, डा एन के सिंह, डा प्रेमलता, डा नीरज सहित सैकड़ों गणमान्य ने श्रधांजलि अर्पित किया। वहीं डा फकरे आलम ने अपने पीछे बेगम हुसैन आरा, भाई पूर्व पंसस सह वार्ड सदस्य कमरे आलम, डा मजहर आलम, अजहर उद्दीन, मो फैज, पुत्र डा फतह, पुत्री डा समा प्रवीण, डा सबा प्रवीण सहित भरापुरा परिवार को अपने पीछे छोड़कर जन्नत को चले गए। सभी सोसल साईटों पर अल्लाह उन्हें जन्नत फरमाए यह लिखकर वो कहकर सुभेक्षुओं ने अपनी और से श्रधांजलि अर्पित किया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट