राजद नेता भूवन कुमार प्रियरंजन के आकस्मिक निधन पर शोक, सामाजिक कार्यकार्ताओं ने दी अंतिम विदाई

DNB Bharat Desk

युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष व बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव स्थित वार्ड नं 1 निवासी स्व सज्जन यादव के 42 वर्षीय पुत्र भुवन कुमार प्रियरंजन का निधन शनिवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह पिछले दो दिनों से बीमार थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों औऱ सामाजिक कार्यकार्ताओं में शोक की लहर छा गई।

- Sponsored Ads-

मृतक का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से मसुराज गांव लाया गया, जहां शव पहुंचते ही चारों ओर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पाकर मसुराज गांव पहुंचे स्थानीय विधायक राजवंशी महतो, राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष फैजुर रहमान, राजद नेता प्रो संजय कुमार सुमन, प्रो ब्रजनंदन यादव, सतीश कुशवाहा, गुफरान कमर, रामप्रीत यादव, कैलाश यादव,शंकर यादव, माले नेता अवधेश कुमार,

  उमेश यादव, मो अली हसन, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, नैय्यर आलम, राजद नेता रामभरोस महतो, अशोक साह, रमेश यादव, गुलशन कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष मो जियाउर रहमान उर्फ सैफी, संतोष पासवान ,सावित्री कुशवाहा, बिमला देवी,विधान परिषद प्रतिनिधि अरविन्द यादव,मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह आदि ने मृतक के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मिली जानकारी के अनुसार भुवन कुमार प्रियरंजन मिलनसार व्यक्ति थे। अविवाहित रहकर उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में लगा दिया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article