नालंदा: सनबीम सेंट्रल स्कूल में पढ़ाई ठप, चार महीने का सिलेबस बाकी, 850 बच्चों का भविष्य अधर में, अभिभावक चिंतित, स्कूल खुलवाने की मांग, जांच के साथ स्कूल संचालन की मांग

DNB Bharat Desk

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। इससे यहां पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ सौ छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई होती है, जिसका रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है।

- Sponsored Ads-

अभी चार माह का सिलेबस बाकी है।अभिभावकों और शिक्षकों के बीच हुई बातचीत में शिक्षक स्कूल संचालन के लिए तैयार दिखे, लेकिन सुरक्षा को लेकर प्रशासन से माहौल बनाने की मांग की गई।अभिभावकों का कहना है कि पठन-पाठन जल्द चालू किया जाए, नहीं तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने थाना और प्रशासन से स्कूल को निर्बाध रूप से चालू करने और छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

नालंदा: सनबीम सेंट्रल स्कूल में पढ़ाई ठप, चार महीने का सिलेबस बाकी, 850 बच्चों का भविष्य अधर में, अभिभावक चिंतित, स्कूल खुलवाने की मांग, जांच के साथ स्कूल संचालन की मांग 2शिक्षकों का कहना है कि घटना दुखद है, लेकिन स्कूल बंद होने से सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई और शिक्षकों के जीविकोपार्जन पर असर पड़ रहा है। जांच चलती रहे, दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन निर्दोष न फंसें। सभी ने जिला प्रशासन से स्कूल को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article