पूर्व मुखिया के पुत्र का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल निवासी पुर्व मुखिया विमलेश प्रसाद सिंह के पौत्र 8 वर्षीय रिशु का शव रविवार की सुबह घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया । लोगों के चीख पुकार से वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया। बताते चले की श्री सिंह के ज्येष्ठ पुत्र टूसो कुमार का इकलौता पुत्र रिशु अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में ही रहता था।

- Sponsored Ads-

रिशु शारीरिक रूप से काफी कमजोर था और उसका लगातार इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शनिवार की सुबह उसका दिल्ली के अस्पताल में ही निधन हो गया।

पूर्व मुखिया के पुत्र का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम 2रिशु के निधन पर मुखिया पुरुषोत्तमसिंह, पुर्व मुखिया अनिल प्रसाद सिंह,  शशिकला देवी, सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। तथा ईश्वर से शोकाकुल परिजन को सहनशक्ति प्रदान करने का प्रार्थना किया है। बताते चलें कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसके नहीं रहने से घर का चिराग बुझ गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article