डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर एक सोना चांदी दुकानदार से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के मामले मे पुलिस की कारवाई सामने आई है।

इस मामले मे पुलिस ने चार अपराधियों को तीन बाइक, एक देशी कट्टा और बेरानबे सौ रुपया नगद के साथ गिरफ्तार किया है। बताते चले की रविवार को बखरी थाना क्षेत्र के खगड़िया मुख्य पथ के जोकिहारी पुल के पास सोना चांदी दुकानदार अपना दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया ।
लू
टपाट का विरोध करने पर तो अपराधियों ने कई राऊंड फायरिंग भी किया। इस दौरान अपराधियों ने तकरीबन 60 हजार रुपए नगद और ढाई भर सोने की जेवरात की लूट को अंजाम दिया था। इस घटना के पीड़ित नीरज कुमार बखरी बाजार में सोना चांदी का दुकान चलाता है और दुकान बंद कर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर परिहारा जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
इस संबंध में बखरी डीएसपी ने बखरी थाना पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया कि रविवार को अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद एक टीम का गठन कर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की गई। इसी सिलसीले मे सबसे पहले एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मोटरसाइकिल सवार व्यवसाई का रेकी कर रहा था।
इनके पास से पुलिस ने बेरानवे सौ रुपया नगद, देशी कट्टा,लूट मे प्रयुक्त मोटरसाइकील सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है। वही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा बताया जा रहा है की लूट का सोना उन्ही लोगो के पास है।
डीएनबी भारत डेस्क
